यूपी में सीट के विवाद में बच्ची को चलती ट्रेन से फेंका
ललितपुर।
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सीट पर बैठने के विवाद के कारण कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक दंपति की पिटाई की और उनकी बच्ची को चलती रेलगाड़ी से फेंक दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। id="toptextpromo">घटना
जिले के रेलवे स्टेशन के की है। यहां गुरुवार शाम झांसी-बीना पैसेन्जर रेलगाड़ी में चार लोगों ने राम किशोर और उसकी पत्नी फूल कुंवरी की पिटाई की। फिर उनकी बेटी निशा को चलती रेलगाड़ी से फेंक दिया। ललितपुर जीआरपी प्रभारी ने बताया कि गुरुवार देर रात चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश जारी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
के मुताबिक राम किशोर ललितपुर के थनवारा गांव का रहने वाला है। पत्नी और बेटी को लेकर वह अपनी ससुराल बीना (मध्य प्रदेश) जा रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी जबरन राम किशोर को सीट से उठाकर खुद बैठ रहे थे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।











Click it and Unblock the Notifications