स्कूल की इमारत पर बिजली गिरने से 24 छात्र घायल
रांची। झारखण्ड के गिरीडीह जिले में गुरुवार को एक स्कूल की इमारत पर बिजली गिरने से 24 छात्र घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जिले के दुमरी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले लालचंद हाईस्कूल पर गुरुवार दोपहर बाद बिजली गिरी।
झारखण्ड की खबरें पढ़ें | सिनेमा की ताजा हलचल | जानें अपना भविष्य
उस समय विद्यालय में 300 से अधिक छात्र पढ़ रहे थे। पुलिस ने बताया कि बिजली गिरने की घटना में 24 छात्र जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से सात की हालत नाजुक बताई जा रही है।
गौरतलब है कि तकरीबन तीन साल पहले राज्य सरकार ने हर विद्यालय में बिजली गिरने से बचने के लिए एक उपकरण लगाने का प्रस्ताव रखा था। मगर अभी तक किसी विद्यालय में यह उपकरण नहीं लगाया गया है।













Click it and Unblock the Notifications