कश्मीर में गोली लगने से बच्चे की मौत, तनाव बरकरार

मिल्लत अहमद डार नाम के इस आठ वर्षीय बच्चे को तब गोली लगी जब वो अपने दोस्तों के साथ एक रिश्तेदार के घर के बाहर खेल रहा था। डार को यह गोली काफी दूर से आकर लगी थी।
जम्मू कश्मीर की खबरें पढ़ें | जानें राज्यों की खबरें | सिनेमा की हलचल जानने के लिए क्लिक करें
एक स्थानीय निवासी का कहना है, "बच्चा किसी भीड़ में शामिल नहीं था। वह खुलगांव जिले के वानपोरा गांव से अपनी मां के गांव आया था।" उन्होंने कहा, "गोली कहीं और से चली थी। यह गोली किसी मासूम की ही जान लेना चाहती थी।"
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक शनिवार को हरनाग गांव में एक भीड़ ने सुरक्षाबलों की एक कार और एक अन्य वाहन पर हमला किया था। तब सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं थीं। जिनमें से एक गोली मासूम बच्चे को जाकर लग गई।
तनाव बरकरार
दक्षिण कश्मीर में इस बच्चे की मौत की खबर फैलने से तनाव बढ़ गया है। अधिकारियों ने कोईमोह और अनंतनाग जिले के कस्बों में कर्फ्यू लगा दिया है। इसके अलावा श्रीनगर और उत्तर कश्मीर के सोपोर कस्बे में भी कर्फ्यू लगाया गया है और बारामूला, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा और पुलवामा कस्बों में प्रतिबंध सख्त किए गए हैं।
अलगाववादी हुर्रियत समूह के प्रमुख सैय्यद अली गिलानी ने एक बार फिर बंद की घोषणा की है। घाटी के सभी बड़े शहरों में दुकानें, बाजार, शिक्षण संस्थान, बैंक, पोस्ट ऑफिस और यातायात के साधन पूरी तरह से बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications