शिक्षिका की पिटाई से आंख गई

शिक्षिका की पिटाई से आंख गई

नारायण बारेठ

बीबीसी संवाददाता, जयपुर

बाल मन के सपने बहुत अल्हड,निर्मल और निर्दोष होते है.लेकिन राजस्थान के झुंझुनू जिले में सात साल की पिया को ऐसे सुनहरे खवाब देने वाली एक आँख ही चली गई.

पिया और उसके परिजनों का आरोप है कि उसकी स्कूल की शिक्षक ने आँख पर ऐसा प्रहार किया कि उसकी एक आँख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई.

तब से पिया की माँ ओमवती इंसाफ के लिए हर उस दरवाजे पर दस्तक दे रही है जो बेटी के साथ हुए नाइंसाफ़ी के लिए न्याय दिला सके.

झुंझुनू पुलिस ने ओमवती की रिपोर्ट पर जमानत काबिल धाराओं के तहत स्कूल की शिक्षिका प्रतिभा सिंह के विरुद्ध अदालत में अभियोग पत्र दाखिल कर दिया पर ओमवती इससे संतुष्ट नहीं है.

वो चीख चीख कर पूछती है, ‘‘क्या इतने बड़े गुनाह पर इतना भर काफी है.’’

स्कूल के प्रिंसिपल महेश ने बीबीसी से अपने स्कूल में ऐसी किसी भी घटना से ही इंकार कर दिया.

उन्होने कहा, ‘‘ऐसी कोई घटना हमारे स्कूल मे नहीं हुई.ऐसा लगता है कि इसके पीछे राजनीति है,क्योंकि स्कूल की निदेशक बीजेपी के नेता है.’’

स्कूल के प्रिंसिपल ने ये जरूर स्वीकार किया कि पुलिस ने उनकी एक शिक्षक प्रतिभा के विरुद्ध इस मामले में चालान दाखिल किया है.उधर प्रतिभा ने भी बालिका को पीटने की किसी घटना से साफ़ इंकार किया है.

झूंझुनू के पुलिस अधीक्षक अमित लाम्बा ने बीबीसी से कहा, ‘‘बालिका की मां की रिपोर्ट पर हमने शिक्षिका के विरुद्ध अदालत में चालन पेश कर दिया है.अब अदालत न्याय करेगी.’’

ओमवती का आरोप है कि पुलिस ने बड़ी मुश्किल से पहले तो रिपोर्ट दर्ज की और फिर ऐसा कमजोर मामला बनाया कि शिक्षका को हाथो हाथ थाने पर ही जमानत मिल गई. बकौल ओमवती पिया को इसलिए पीटा गया, क्योंकि वो होमवर्क पूरा नहीं कर पाई थी.

ये हादसा ऐसे वक्त हुआ जब ओमवती के पति वीरेंदर सिंह सरहद के निगेहबान होकर ड्यूटी अंजाम दे रहे थे.वो सेना में नायब सूबेदार है.

ओमवती कहती हैं, ''मेरे पति सेना में है. उनके तीन भाई भी फौज में है.मेरे नाना फौज में थे.मेरे चाचा भी सेना में थे.मैं बेटी को भी फौज में ऊँचा अफसर बनाना चाहती थी.''

ओमवती इससे ज्यदा कुछ नहीं बोल पाई क्योंकि उनका गला रुंध गया और आंखे सजल हो गई.

उन्होंने कहा, ''मैंने ना जाने कितने सपने देखे थे,कल ये बड़ी होगी तो उसमे आँख की खातिर हीन भावना पैदा हो जाएगी.

सात साल की पिया को लेकर इलाज के लिए ओमवती कहाँ कहाँ नहीं गई.वो राजस्थान के हर बड़े अस्पताल गई.

पिया चंडीगढ़ के पी जी आई अस्पताल गई.आर्मी अस्पताल के चिकित्सकों और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञों ने भी पिया की आंख का इलाज किया.मगर उस आँख के आगे पसरा अँधेरा कोई ओझल नहीं कर पाया.

ओमवती को मुंह बंद करने के लिए धमकियां मिली.

जयपुर के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील एक के जैन कहते है, ''स्कूल के स्तर पर ये एक गंभीर अपराध है.ये काफी नहीं है कि महज मामूली धाराओ में शिक्षिका के विरुद्ध चालान कर दिया.स्कूल के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई और पिया को इस चोट की भरपाई करने वाला कोई इंसाफ नहीं मिला.''

नन्ही पिया की उम्र अभी ऐसी नहीं है कि वो उस संविधान को पढ़े जो हर पन्ने पर इंसाफ और बराबरी की मोहक इबारतो से लबरेज है.ना जाने पिया तब क्या सोचेगी जब वो बड़ी होगी और उन इबारतो को पढेगी जो न्याय की मुनादी करते है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+