किसानों पर फायरिंग के मामले पर संसद में गतिरोध जारी

Parliament House
नई दिल्ली। अलीगढ़ में आंदोलनकारी किसानों पर पुलिस द्वारा की गई फायरिंग के मसले पर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। इसी मसले पर हंगामे की वजह से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिन में दो बार स्थगित करनी पड़ी।

लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होते ही भाजपा, सपा और रालोद के सदस्यों ने इस मसले पर हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस भी इस मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के साथ दिखी। इस दौरान उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी बसपा के सदस्यों की सपा और भाजपा के कुछ सदस्यों से नोंक-झोंक भी हुई।

हंगामा जारी रहने पर लोकसभाध्यक्ष ने कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी। इस मसले पर राज्यसभा में भी हंगामा हुआ। सदन में बसपा और भाजपा के सदस्यों में नोंकझोंक भी हुई। गौरतलब है कि अलीगढ़ में शनिवार देर रात किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई थी और करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

किसान नोएडा और आगरा के बीच बनने वाले यमुना एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के लिए ज्यादा मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+