दिल्ली में मूसलाधार बारिश के आसार
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक दिन पहले हुई बारिश के बाद रविवार को मौसम भले ही साफ हो गया, लेकिन बादल छाए हुए हैं, उमस भरी गर्मी बरकरार है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में दिल्ली व आस-पास के इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में रविवार को जोरदार बारिश के आसार दिख रहे हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए औसत से कम है। इस दौरान आद्र्रता 97 फीसदी रही। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद शहर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।
दिल्ली में रविवार सुबह 8.30 बजे 62 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस के साथ शहर में अब तक 444.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो औसत से नौ फीसदी अधिक है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
हालांकि दिल्ली सरकार व एमसीडी पहले से सतर्क हैं। लेकिन शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां कब जलभराव की स्थिति बन जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है। शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया था। इसकी वजह से लंबे जाम लग गए और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications