ग्रामीणों ने 4 नक्सली पुलिस को सौंपे
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में शुक्रवार को ग्रामीणों ने चार नक्सलियों को पकड़कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
पश्चिम मिदनापुर जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "ग्रामीणों ने बेलपहाड़ी इलाके में मोहन महतो, तपन महतो, रवि महतो और चैतन्य मुरा को पकड़ा और उन्हें हमारे हवाले कर दिया।"
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए चारों व्यक्ति माओवादी कार्य दस्ता (एमएएस) के सदस्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications