यूपी में बसपा विधायक के काफिले ने 2 को रौंदा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में सत्ताधारी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक के काफिले में शामिल एक पुलिस जीप ने स्कूटर पर सवार एक व्यक्ति और उसके बेटे को टक्कर मार दी। घटना में दोनों स्कूटर सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना से नाराज भीड़ ने तोड़फोड़ और उग्र प्र्दशन किया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना देर शुक्रवार जॉर्जटाउन मुहल्ले में हुई। इसके बाद शुक्रवार रात से शुरू हिंसक प्रदर्शन शनिवार तड़के तक जारी रहे।

पुलिस के अनुसार हिंसक प्रदर्शन तब शुरू हुआ, जब बसपा विधायक प्रवीण पटेल के काफिले में शामिल एक पुलिस जीप ने स्कूटर पर सवार बिसनलाल रावत को टक्कर मार दी। स्कूटर पर रावत का बेटा भी बैठा हुआ था। इलाहाबाद के झूंसी से विधायक पटेल घटना के बाद वहां रुके नहीं। इससे स्थानीय लोग भड़क उठे।

जानें खेल जगत का हाल

नाराज भीड़ ने पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा भीड़ की पुलिस से भी झड़प हुई।रावत और उनके बेटे का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक (शहर) एस. एस. बघेल ने इलाहाबाद में संवाददाताओं से कहा, "उस इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। स्थिति अब काबू में है।"

जीप चालक के गिरफ्तार किए जाने के बाद ही उग्र भीड़ शांत हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगजनी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एक मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+