कोड़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

रांची। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ राज्य के पांच अन्य पूर्व मंत्रियों के खिलाफ सीबीआई ने आय के अधिक संपत्ति से संबंधित एक मामले में एफआईआर दर्ज की है।

झारखण्ड उच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में चार अगस्त को इन सभी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
पुलिस अधीक्षक आर. सी. चौधरी ने बताया, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत, जिनमें धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र शामिल है, इनके खिलाफ बुधवार देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

झारखण्ड की खबरें पढ़ें

सतर्कता ब्यूरो के जिन दो मामलों में कोड़ा और पूर्व मंत्रियों को आरोपी बनाया गया था, वे सीबीआई को स्थानांतरित कर दिये गये हैं। सतर्कता ब्यूरो ने 26 नवंबर 2008 को दो पूर्व मंत्रियों एनोस एक्का और हरि नारायण राय के खिलाफ पहला मामला दर्ज किया था।

जबकि दूसरा मामला पिछले साल कोड़ा और पूर्व मंत्रियों कमलेश सिंह, भानु प्रताप साही और बंधु टिर्की के खिलाफ दर्ज किया गया था। फिलहाल कोड़ा, एक्का, राय और सिंह भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में हैं। सतर्कता ब्यूरो ने पिछले साल उनके खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया था जिसमें कहा गया था कि इन लोगों के पास आय की तुलना में 300 से 500 फीसदी ज्यादा संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+