वाराणसी में 3 महिलाओं की हत्या

जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में जरीना (40) उसकी बेटी सलमा (14) और एक अन्य किरायेदार रामरती (60) की रविवार देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जिले के पुलिस उपाधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने सोमवार को संवाददताओं को बताया कि तीनों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई।
उन्होंने कहा कि हत्याएं किन लोगों ने की है और उनका मकसद क्या था यह अभी साफ नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हत्याएं लूट के मकसद से नहीं की गई क्योंकि घर का सारा कीमती सामान सुरक्षित रखा है। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त रामरती का बेटा ओम प्रकाश और जरीना का पति पीर अली घर में मौजूद नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications