लेह में बचाव कार्य जारी, 500 अब भी लापता
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक फारूक अहमद ने बताया, "अब तक जो 132 शव बरामद किए गए हैं उनमें से 128 की पहचान हो चुकी है।" उन्होंने कहा कि पहचाने गए 128 मृतकों में कोई विदेशी नहीं है। एक स्पेनी पर्यटक अभी तक लापता है और एक अन्य का इलाज लेह के अस्पताल में चल रहा है।
तबाही के बाद से स्पेनी पर्यटक और सेना के 26 जवानों सहित 500 से अधिक लोग अब तक लापता हैं। अहमद ने कहा कि लेह में फंसे 1,200 विदेशी पर्यटकों को एयर इंडिया और अन्य विमानन कंपनियों की उड़ानों से बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि लद्दाख क्षेत्र की जांस्कर घाटी में फंसे कुछ विदेशी पर्यटकों को निकालने के लिए सोमवार को हेलीकॉप्टर का उपयोग किया गया।
सेना और स्थानीय प्रशासन की मदद से तैयार अस्थाई अस्पतालों में 400 से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए एयर इंडिया की चार उड़ानें रविवार को लेह पहुंचीं। वायुसेना ने भी राहत आपूर्ति के साथ और विमानों को लेह भेजा है।
सियाचिन ग्लेशियर के आधार शिविर के समीप तैनात कम से कम 26 सैनिक अब तक लापता हैं। जम्मू में सेना के सूत्रों ने इनके मारे जाने की आशंका जताई है।













Click it and Unblock the Notifications