पाकिस्तान: खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने बताया, "बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री पहुंचाने के कार्य में सेना के लगभग 40 हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है लेकिन खराब मौसम की वजह से उनकी उड़ानें रोक दी गई हैं।" पाकिस्तानी हेलीकॉप्टरों के अलावा अमेरिका के छह हेलीकॉप्टर भी इस अभियान में जुटे हुए हैं।
खबर-पख्तूनख्वा प्रांत में ताजा बारिश की वजह से हुए भूस्खलन की वजह से सड़कें बह गई हैं और कई पुल टूट गए हैं। पाकिस्तान के इस इलाके में बाढ़ ने सबसे अधिक तबाही मचाई है और यहां 1,600 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि 1.20 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।
खराब मौसम और बारिश की वजह से हेलीकॉप्टर की उड़ानें रोक दी गई हैं जबकि मोटर बोट का प्रयोग करने में भी कठिनाइयों का समाना करना पड़ रहा है जिससे गधों और खच्चरों की मदद से खाद्य सामग्री पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
मिंगोरा इलाके में एक बाढ़ प्रभावित शहजाद आलम ने कहा, "हम खाद्य पदार्थो की कमी का समाना कर रहे हैं। बाढ़ से पहले यहां जो टमाटर 20 रुपये प्रति किलो बिकता था जो अब बढ़कर 100 रुपये से भी अधिक हो गया है।" बाढ़ के कारण पैदा हुई खाद्य समस्या के चलते स्थानीय विक्रेताओं ने जरूरी खाद्या सामग्री और सब्जियों के दाम बढ़ा दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications