प्रेतात्मा का फोन कॉल, मोबाइल की पूजा शुरु

Mobile
छतरपुर। मोबाइल पर डराने वाले 'फोन कॉल' आने से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के मातगवां गांव के लोग खौफजदा हैं। खौफ से मुक्ति पाने के लिए उन्होंने मोबाइल की विशेष पूजा की तथा रामायण पाठ शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित मातगवां में अरविंद बुंदेला के मोबाइल पर शनिवार को फोन आया कि उसकी जल्दी ही मौत हो जाएगी। इसके बाद अरविंद की तबीयत बिगड़ने लगी। इसी तरह उसी गांव के एक अन्य व्यक्ति अरविंद रैकवार को भी वैसा ही फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को प्रेतात्मा बताया। प्रेतात्मा के फोन आने की खबर पूरे गांव में फैल गई।

कथित तौर पर प्रेतात्मा के फोन से खौफजदा ग्रामीणों ने रविवार को विधि-विधान के साथ मोबाइल की पूजा-अर्चना की और रामायण के सुंदर कांड का पाठ शुरू कर दिया। पूजा-स्थल पर एक दर्जन से अधिक मोबाइल फोन रखे हुए हैं।

ऐसी फोन कॉल को हालांकि शरारत मानते हुए कुछ लोगों ने मातगवां थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी है। छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने बताया कि मोबाइल पर डराने वाले फोन आने की शिकायत आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+