राष्ट्रमंडल यानी भ्रष्टमंडल खेलों की JPC जांच करे : भाजपा
नई दिल्ली। राष्ट्मंडल खेल में चल रही गड़बड़ियों ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। चंद रोड दूर राष्ट्रमंडल खेल की तैयारियां तो नजर नहीं आ रही है हां इस मे चल रहे घोटालों ने पूरे राजनेताओं की पोल खोल कर रख दी है। विपक्ष को भी मुद्दा मिल गया है। भाजपा ने तो राष्ट्रमंडल खेल को भ्रष्ट्मंडल करार दिया है इसलिए उसने इन खेलों में हुई अनियमितताओं की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग की है।
जानिए फिल्मी सितारों को
लोकसभा में 'राष्ट्रमंडल खेल-2010 की तैयारी में विलंब से उत्पन्न स्थिति' पर नियम 193 के अधीन चर्चा में भाग लेते हुए बिहार के दरभंगा से भाजपा के सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, "केंद्र सरकार और दिल्ली की सरकार राष्ट्रमंडल खेलों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
भ्रष्टाचार का पिटारा ऐसा खुल रहा है कि इसे भ्रष्टमंडल खेल कहा जाने लगा है।" खेलों में अनियमितता संबंधी खबरों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "जिन्होंने अनियमितता की है उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। इस मामले की पहले जेपीसी और फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच होनी चाहिए।"













Click it and Unblock the Notifications