इंटरनेट पर युवती की अश्लील तस्वीरें डालने का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जूनी इंदौर इलाके में रहने वाली एक युवती अपनी मेल पर आने वाली अश्लील तस्वीरों से परेशान थी। इसकी शिकायत उसने जूनी इंदौर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच कर गुना निवासी विनय को धर दबोचा। विनय युवती से मित्रता करना चाहता था और युवती इसके लिए तैयार नहीं हुई तो उसने युवती का पासवर्ड हैक कर अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दीं।
जूनी इंदौर थाने ने युवती की शिकायत पर जांच शुरू की तो वह विनय तक पहुंच गई। पुलिस ने विनय को गिरफ्तार कर लिया है। विनय का कहना है कि युवती के दोस्ती से इंकार करने पर उसे सबक सिखाने के लिए उसने ऐसा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications