स्पेन के शाही परिवार ने मिशेल ओबामा का स्वागत किया
पाल्मा डि मालोर्का (स्पेन), 9 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के राजा हुआन कार्लोस, वहां की महारानी सोफिया ने ऑस्ट्रिया की राजकुमारी लेतिजिया के साथ अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा और उनकी बेटी साशा का स्पेन में उनकी छुट्टियां खत्म होने से पहले एक भोज के दौरान स्वागत किया।
समाचार एजेंसी 'ईएफइर्' के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी और उनकी छोटी बेटी साशा रविवार दोपहर शाही परिवार के ग्रीष्म आवास मारीवेंट महल पहुंचीं।
महल के प्रवेश द्वार पर मिशेल और उनकी बेटी का वहां के राजा, महारानी और राजकुमारी ने स्वागत किया। साथ में तस्वीर खिंचवाने से पहले इन लोगों ने गपशप की।
छुट्टियां मनाने के मिशेल अपनी बेटी के साथ बुधवार को उत्तरी स्पेन में पहुंची थीं। रविवार इस यात्रा का आखिरी दिन था। वह अपने कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मालगा प्रांत के बेनाहाविस में एक होटल में रुकी थीं।
इस यात्रा के दौरान इस समूह ने मारबेला, ग्रानाडा, रोंडा और स्टीपोन समुद्री तट का भ्रमण किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications