दलित लोगों की हत्या का मामला लोकसभा में गूंजा

समाजवादी पार्टी (सपा) के शैलेंद्र कुमार ने शून्यकाल में उत्तर प्रदेश में दलित लोगों की हत्या का मामला उठाया और केंद्र सरकार से ऐसे मामलों को संज्ञान में लेकर हस्तक्षेप करने की मांग की।

अपने संसदीय क्षेत्र कौशाम्बी में गत दिनों हुई एक दलित की हत्या की कहानी सुनाते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसदों ने इसका विरोध किया और सदन में थोड़ी देर के लिए सपा और बसपा सदस्यों के बीच नोकझोंक भी हुई।

कुमार ने कहा, "उत्तर प्रदेश में आए दिन दलित उत्पीड़न और उनकी हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने खुद ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए पिछले सप्ताह कहा था कि ऐसी घटनाओं को संज्ञान में लिया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि वह ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करे और केंद्रीय दल भेजकर पीड़ितों को मुआवजा दे तथा दोषियों को दंडित करे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+