ब्रिटेन में पिज्जा ने भारतीय करी को पछाड़ा
वे भारतीय व्यंजनों पर सालाना 33 करोड़ पाउंड खर्च करते हैं जबकि पिज्जा के मामले में यह आंकड़ा सालाना 74.9 करोड़ पाउंड का है।
समाचार पत्र 'द सन' की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 19.1 करोड़ करी की तुलना में 46.6 करोड़ पिज्जा बिके।
यहां इतालवी व्यंजन पिज्जा उपलब्ध कराने वाले 12,700 रेस्तरां हैं जबकि भारतीय व्यंजन उपलब्ध कराने वाले 12,000 रेस्तरां हैं। इसके अलावा ब्रिटेन में 10,500 मछली की दुकानें हैं।
90 फीसदी से ज्यादा ब्रिटेनवासी सप्ताह में कम से कम एक बार पिज्जा जरूर खाते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि पिज्जा की बिक्री में इजाफे के पीछे सबसे बड़ी वजह लोगों की व्यस्त जिंदगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications