महिला और 2 बच्चे सोते में जिंदा जले
पुलिस के अनुसार यह हादसा ग्वालियर रोड स्थित सेमरी का ताल गांव में हुआ।
कामदेव की 30 वर्षीय पत्नी कुसुम अपने कमरे में तीन बेटे मनीष, राहुल और आकाश के साथ सो रही थी, जबकि बेटी सरिता अलग कमरे में सो रही थी, तभी आग लग गई।
कुसुम और उसका बेटा मनीष की तत्काल मौत हो गई, जबकि राहुल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हादसे के चौथे पीड़ित आकाश की हालत गंभीर है।
पुलिस आग लगने के कारण का पता लगा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications