ममता ने रवींद्र संग्रहालय की आधारशिला रखी
कोलकाता, 9 अगस्त (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में हावड़ा स्टेशन के पास एक रवींद्र संग्रहालय की आधारशिला रखी।
इस मौके पर बनर्जी ने कहा, "रवींद्र संग्रहालय में कविवर और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के संपूर्ण शैक्षणिक संदर्भो का प्रदर्शन किया जाएगा। कविताओं और पेंटिंग्स सहित उनकी कृतियों को संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा।"
बनर्जी ने कहा, "संग्रहालय में 500 सीटों वाले एक प्रेक्षागृह का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही एक संस्कृति शोध अकादमी भी स्थापित की जाएगी। शोध अकादमी टैगोर पर काम करने वाले विद्वानों को उनके शोध कार्य को जारी रखने में बेहतर अवसर मुहैया कराएगी।"
बनर्जी ने कहा, "रेल बजट में घोषित इस परियोजना के बजट को वित्त मंत्रालय द्वारा पहले ही मंजूरी मिल गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications