गाजा के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित
समाचार एजेंसी डीपीए ने गाजा के आपातकालीन प्रमुख मोअवेया हासायीन के हवाले से बताया है कि बिजली की आपूर्ति बंद हो जाने के कारण यहां बच्चों के अस्पताल, प्रसूति विभाग, गुर्दा विभाग और गहन चिकित्सा कक्ष सहित अन्य विभागों में आपात स्थिति लागू कर दी गई।
शनिवार को डीजल ईंधन की कमी के कारण बिजली संयंत्र को बंद कर दिया गया। इस संयंत्र से 700,000 से अधिक लोगों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। हमास-रन ऊर्जा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications