उड़िया गायक सिकंदर आलम का निधन
आलम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की रात दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।
उनके घर में पत्नी नईमा और दो बेटियां अभिनेत्री सोफिया व गायिका नाजिया हैं। आलम उड़ीसा संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष थे।
उन्होंने 50 से ज्यादा उड़िया फिल्मों में 2,000 से ज्यादा गीतों में अपनी आवाज दी थी। यूं तो आलम मुसलमान थे लेकिन वह उनके भगवान जगन्नाथ के लिए गाए भक्तिपूर्ण गीतों के लिए अधिक प्रसिद्ध हैं।
प्रख्यात उड़िया संगीत निर्देशक लक्ष्मीकांत पालित कहते हैं, "यह बहुत बड़ी क्षति है। उनकी मृत्यु से हुई कमी को कोई नहीं भर सकता।"
आलम का जन्म यहां से 25 किलोमीटर दूर कटक में 27 जुलाई, 1939 को हुआ था।
उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) पर प्रस्तुति देना शुरू कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications