लोकसभा ने तेजस्वनी को बधाई दी
लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सोमवार को कहा, "विश्व चैम्पियनशिप में तेजस्वनी ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। उनकी उपलबिध बहुत बड़ी है। हम उन्हें बधाई देते हैं।"
तेजस्वनी ने म्यूनिख में जारी विश्व चैम्पियनशिप में विश्व रिकार्ड की बराबरी करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। यह मुकाम हासिल करने वाली वह भारत की पहली महिला निशानेबाज हैं। तेजस्वनी ने 50 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में विश्व रिकार्ड के अंकों की बराबरी की।
भारत की इस महिला निशानेबाज ने कुल 597 अंक हासिल किए। उन्होंने 100,100,100, 99,99, 99 अंकों के साथ पोलैंड की निशानेबाज एवा जोआना नोवाकोवस्का की बराबरी की लेकिन 41 स्कोर टैली के साथ उन्हें स्पर्धा का विजेता घोषित किया गया।
तेजस्वनी ने इस स्पर्धा में 1998 में रूस की निशानेबाज मैरिना बोबकोवा द्वारा स्थापित विश्व रिकार्ड की बराबरी की। 29 वर्षीया तेजस्वनी ने मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में एयर राइफल दो स्वर्ण पदक जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications