राजस्थान की हर पंचायत में खुलेंगे 2 आईटीआई
जयपुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के जनजाति अंचल में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर पंचायत में दो-दो आईटीआई खोले जाएंगे और प्रयास किया जाएगा कि युवाओं में तकनीकी कौशल विकसित कर विकास के प्रतिमान स्थापित किए जाएं।
यह बात रविवार को डूंगरपुर के बेणेश्वरधाम पर हरित राजस्थान अभियान के तहत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में राज्य के जनजाति क्षेत्रीय विकास, तकनीकी एवं अभियांत्रिकी शिक्षा मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कही।
मालवीय ने इस अवसर पर आसपुर पंचायत समिति के तत्वावधान में धाम परिसर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सात हजार पौधों के रोपण के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां पवित्र पारस पीपल के पौधे की पूजा-अर्चना की और भूमि पूजन करने के बाद पौधारोपण किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications