उप्र में घाघरा उफान पर, तटबंध को खतरा

जिले के अपर जिलाधिकारी (वित्त) सुखलाल भारती ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "जिले के कैसरगंज क्षेत्र में घाघरा नदी पर बने रेवली-आदमपुर तटबंध को कटान से बचाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है। जिले के आपदा अधिकारी व उप-जिलाधिकारी (कैसरगंज) पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं।"

उन्होंने कहा कि फिलहाल बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है लेकिन आने वाले दिनों में अगर घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होती है तो हालात चिंताजनक हो सकते हैं।

इस बीच गंगा, यमुना, रामगंगा व शारदा नदियों के जलस्तर में लगातार गिरावट होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। गंगा, यमुना व उसकी अन्य सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण उत्तराखण्ड में मूसलाधार बारिश होना था। यह प्रमुख नदियां उत्तराखण्ड से ही निकलती हैं।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आगामी बुधवार से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के बाद राज्यभर में मूसलाधार बारिश हो सकती है। आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदा बांदी हो सकती है।

राज्य के पूर्वाचल, मध्य और पश्चिमी हिस्सों के कुछ जिलों में रविवार शाम हल्की बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+