झड़ रहे हैं कैमरन के बाल
लंदन, 9 अगस्त (आईएएनएस)। इन दिनों आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के सिर के बाल तेजी से झड़ते प्रतीत हो रहे हैं।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' में सोमवार को छपी एक खबर के अनुसार 43 साल के कैमरन के सिर के अगले हिस्से के बाल तेजी से झड़ रहे हैं।
वैसे बाल झड़ने की समस्या से सिर्फ प्रधानमंत्री कैमरन ही नहीं बल्कि लाखों लोग ग्रसित हैं। बीते कुछ वर्षो में आर्थिक मंदी की वजह से होने वाली चिंता भी लोगों के बाल गिरने की एक वजह रही है।
'एलए साइंस' संस्था के अनुसार इन दिनों 89 प्रतिशत पुरुष बाल झड़ने की समस्या का उपचार करा रहे हैं। इस संस्था के एक प्रवक्ता का कहना है कि लोग अपनी नौकरियां बचाने की जद्दोजहद में बाल झड़ने की बीमारी की चपेट में आ गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications