प्रधानमंत्री ने जारी किया अमजद अली खान का नया अलबम
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधाममंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का नया अलबम 'सरोद सिम्फनी' जारी किया।
नए अलबम में संगीतकार खान के बेटे अमान अली खान और अयान अली खान की प्रस्तुतियां भी दिखाई गई हैं।
प्रेस को जारी बयान में अयान ने कहा, "'सरोद सिम्फनी हमारे लिए बहुत खास योजना रही है। कई मायनों में यह अनूठा है। एक तो पहली बार सरोद की धुनें विभिन्न अंदाज में सुनी जाएंगी, दूसरी यह कि पहली बार हमारी रिकार्डिग आर्केस्ट्रा के साथ हुई है।"
टाइम्स म्युजिक द्वारा प्रस्तुत 'सरोद सिम्फनी' उस्ताद अमजद अली खान की समयातीत संगीत रचना है।
इसमें संगीत की दोनों शैलियों की महिमा को दिखाने का प्रयास किया गया है। साथ ही भारतीय रागों की पहचान एवं शुद्धता के साथ पश्चिमी शास्त्रीय संगीत की भव्यता भी दिखेगी।
संगीत का संयोजन एवं संचालन जानेमाने संगीत संयोजक स्टीफन देवासी ने किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications