नागासकी पर परमाणु हमले की 65वीं बरसी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 65 वर्ष पहले स ुबह 11.02 बजे हुए हमले में मारे गए लोगों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर आयोजित शांति स्मारक समारोह में ब्रिटेन और फ्रांस सहित 32 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। ब्रिटेन और फ्रांस पहली बार इस समारोह में शामिल हुए। दोनों देशों ने पिछले सप्ताह हिरोशिमा में आयोजित समारोह में भी हिस्सा लिया था।

द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में किए गए इस बम हमले में काफी अधिक संख्या में लोग घायल भी हुए थे। उस समय नागासाकी की जनसंख्या 240,000 थी।

नागासाकी की जनंसख्या इस समय 440,000 है और वह दक्षिणी जापान के द्वीप क्यूशु का एक समृद्ध नगर है।

हिरोशिमा पर बम हमले के तीन दिन बाद नागासाकी पर किए गए हमले ने जापान पर समर्पण करने का दबाव बढ़ा दिया। नागासाकी पर हुए हमले के छह दिन बाद 15 अगस्त, 1945 को जापान ने समर्पण कर दिया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने नागासाकी के अपने पहले दौरे में गुरुवार को अणु बम हमले के पीड़ितों से मुलाकात की। हिरोशिमा में बम हमले की 65वीं बरसी पर आयोजित समारोह में मून उपस्थित हुए थे। ऐसा करने वाले वह संयुक्त राष्ट्र के पहले महासचिव हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+