मध्य प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत
भोपाल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बारिश होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण भोपाल, इंदौर सहित राज्य के कई स्थानों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई। इससे नर्मदा सहित कई अन्य नदियों के जलस्तर में इजाफा हुआ है। सोमवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications