बिहार में धूप और उमस से परेशानी
पटना, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पटना सहित पूर बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश नहीं होने तथा धूप रहने के कारण तापमान में भी वृद्घि हो रही है। सोमवार सुबह पटना का तापमान 28़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का तापमान 25़ 9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 29़ 2 डिग्री तथा पूर्णिया का तापमान 27़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 35़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं भी मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि राज्य के कुछ हिस्सों में आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications