कश्मीर में एक युवक की मौत, श्रीनगर में कर्फ्यू

लोन की मौत से घाटी में 11 जून से शुरू हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर में हिंसा को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, काकपोरा और कुलगाम में सुरक्षा संबंधी उपाय किए गए हैं जबकि सोपोर में कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर, बारामूला, हंडवारा और कुपवारा में सख्ती नहीं की गई है। कट्टर अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने सोमवार को बंद का आह्वान किया है।
गिलानी के समूह द्वारा जारी नए प्रतिरोध कैलेंडर में लोगों से रविवार को आवश्यक वस्तुओं की खरीद करने और सप्ताह के बाकी दिन विरोध प्रदर्शन करने और बंद रखने को कहा गया है। कश्मीर घाटी में पिछले 50 दिनों से हिंसा जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications