महिला ने की अपने 4 नवजात शिशुओं की हत्या
समाचार चैनल स्काई न्यूज के मुताबिक पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि एक 25 वर्षीय महिला कई बार गर्भवती हुई थी लेकिन अभी तक उसका कोई बच्चा नहीं है। इसके बाद पुलिस ने महिला के घर की गहन छानबीन की। महिला अपने माता-पिता के नीदरलैंड के उत्तरी प्रांत फ्रीसलैंड में स्थित घर में रहती है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बच्चे वर्ष 2002 से 2010 के बीच पैदा हुए लेकिन बच्चों को किसी ने गोद ले लिया है लेकिन वह इससे संबंधित दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाई।
पुलिस ने महिला के घर की तलाशी के दौरान एक सूटकेस बरामद किया जिसमें बच्चों के शव बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक बच्चों के शव को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है और महिला को अदालत में पेश किया गया जहां उसे 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रमुख विम वान एसेन ने बतया कि महिला के माता-पिता ने बताया कि वह अपने बेटी के गर्भवती होने की बात से अनभिज्ञ थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications