यमुनोत्री और गंगोत्री मार्ग खुला

राज्य के आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र ने बताया कि उत्तरकाशी जिले की डबरानी के पास सड़क मार्ग टूट जाने के कारण रूकी आवाजाही अब शुरू हो गई है। वहीं यमुनोत्री मार्ग पर खरसाली के पास भूस्खलन से पुल के क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही रोक दी गई थी जो कि अब शुरू हो गई है। राज्य प्रशासन ने बताया कि बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

वहीं पिथौरागढ़ जिले की धारचूला-तवाघाट मोटर मार्ग पर चैतलकोट के पास सड़क पर मलबा भर जाने के कारण यातायात बंद है। प्रशासन यातायात को सुचारू कराने में जुटा हुआ है।

गौरतलब है कि रविवार को यमुनोत्री एवं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण प्रशासन ने यातायात बंद करा दिया था। बरसात का मौसम दुर्गम पहाड़ी सड़कों के लिए मुसीबत भरा रहता है। भारी बारिश व भूस्खलन के कारण सड़क टूट जाती है या पहाड़ धंसने से उत्पन्न मलबे के कारण मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं।

इंडो-एशियन नयूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+