लेह में लापता 26 सैन्य कर्मियों में 3 जेसीओ शामिल
लेह, 9 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को आई विनाशकारी बाढ़ के कारण एक सीमा चौकी से तीन कनिष्ठ कमीशंड आफिसरों (जेसीओ) सहित कम से कम 26 सैन्य कर्मी लापता हैं। इस आपदा में अब तक 150 लोग मारे जा चुके हैं।
सैन्य अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि कुछ लापता सैन्य कर्मी संभवत: मलबे में दफन हो गए हैं और कुछ श्योक नदी में बह कर पाकिस्तान नियंत्रित इलाके में चले गए होंगे।
लेह स्थित 14 वीं वाहिनी के लेफ्टिनेंट जनरल एस.के.सिंह ने यहां कहा, "इस आपदा से नागरिक ठिकानों के साथ ही सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।"
सिंह ने कहा कि बादल फटने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया और तुर्तुक सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगभग 150 किलोमीटर दूरी पर स्थित स्थित त्याक्षी सीमा चौकी बह गई।
बाढ़ के कारण सीमावर्ती इलाके में स्थित छोटी पुलिया एवं पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
अधिकारी ने कहा, "यह इलाका एक झील में बदल गया है और उसके तटबंध टूट गए हैं, पूरी पहाड़ी खिसक कर नीचे आ गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications