दूल्हे ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 3 मरे, 8 घायल
अंकारा, 9 अगस्त (आईएएनएस)। तुर्की में एक शादी के दौरान दूल्हे ने जश्न मनाने के लिए एके-47 रायफल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिससे उसके तीन रिश्तेदार मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह घटना गाजियांतेप प्रांत की है। यहां रविवार को दूल्हे तौफीक अल्तून ने फायरिंग की। इसमें उसके पिता आरिफ अल्तून और उसकी दो महिला रिश्तेदारों यासमीन व मुनीरे की मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि तौफीक ने खुशी मनाते हुए हवा में गोलीबारी शुरू कर दी और अपने पर काबू नहीं रख सका। ऐसे में दुर्घटनावश उसके रिश्तेदार इसकी चपेट में आ गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है। तौफीक को हिरासत में ले लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications