दवा परीक्षण की मानवाधिकार आयोग ने जानकारी मांगी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वयंसेवी संस्था ने कई दस्तावेजों के साथ एक आवेदन भेजकर राज्य मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है कि तमाम कानूनी पहलुओं को दरकिनार कर एमवाई अस्पताल से संबद्घ रहे सात चिकित्सकों ने लाखों रुपये पाने की चाहत में बहुराष्ट्रीय कंपनियों की विभिन्न दवाओं का मरीजों पर परीक्षण किया। इसके चलते कई मरीजों को घातक परिणाम भुगतना पड़े हैं।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कई चिकित्सक दवा परीक्षण की सहमति के लिए अंग्रेजी के आवेदन पर अनपढ़ मरीज के हस्ताक्षर कराकर अपने बचाव का रास्ता खोज लेते हैं। इतना ही नहीं संबंधित शासकीय संस्था से एक बार दवा परीक्षण की अनुमति लेकर कई दवाओं का परीक्षण कर लेते हैं।
इस शिकायत को राज्य मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लेते हुए एमवाई अस्पताल इंदौर के अधीक्षक से तीन सप्ताह के भीतर जानकारी मांगी है।
मालूम हो कि विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस के विधायक अजय सिंह राहुल व निर्दलीय विधायक पारस सखलेचा ने इस मामले को उठाया था। तब सरकार ने भी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications