दिल्ली में डेंगू के 8 नए मामले
दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.के. यादव ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में सोमवार को डेंगू के आठ और मामले सामने आए। राजधानी में इससे किसी के मरने की जानकारी नहीं मिली है।"
नगर निगम की स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष वी.के.मोंगा ने बताया, "इस साल डेंगू के मामलों में बेतहासा वृद्धि हुई है। अभी तक डेंगू के 121 मामले सामने आ चुके हैं जबकि पिछले साल दस मामले ही सामने आए थे।"
उन्होंने बताया, "पूरा शहर मच्छरों के लिए अनुकूल प्रजनन भूमि बन गया है।"
दिल्ली में इस साल डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications