मप्र के सहकारी बैंकों में 10 करोड़ रुपये का घोटाला

प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों एवं जिला साख समितियों में हुए गबन और घोटालों को लेकर सहकारिता मंत्री गौरी शंकर बिसेन की मौजूदगी में सोमवार को उच्चस्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें बताया गया जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में हुए घोटालों में शामिल 1400 कर्मचारियों को सेवा से अलग कर वसूली की कार्रवाई की गई है।

एक अधिकारी के अनुसार सहकारी समितियों में 57 करोड़ के 2151 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें से 905 प्रकरणों में एफ आईआर दर्ज करा दी गई है तथा 1000 प्रकरणों का दावा सहकारी न्यायालयों में दायर किया गया है।

बिसेन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गबन और घोटालों में शामिल लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करें, ताकि इस प्रवृत्ति पर अंकुश लग सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+