चीन में विषाक्त भोजन करने से 80 लोग बीमार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गुआंक्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के एक गांव में लोग शनिवार रात एक स्थानीय व्यक्ति के अंतिम संस्कार के भोज में शामिल हुए थे। बाद में ग्रामीणों ने पेट दर्द और दस्त की शिकायत की।
अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है जबकि बीमार लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है। भोज में कितने लोग शामिल हुए थे, इसका पता अभी नहीं चल पाया है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और रोग नियंत्रण केंद्र के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications