पाकिस्तान में ब्रिटिश दंपति की हत्या
समाचार चैनल स्काई न्यूज के अनुसार पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक गुल वजीर और उनकी पत्नी अपनी बेटी की शादी से जुड़े विवाद के निपटारे के लिए पाकिस्तान गए थे। नौशेरा प्रांत के सालेहाना गांव में उनकी हत्या कर दी गई।
वजीर ब्रिटेन के बर्मिघम शहर में रहते हैं। वह पेशे से टैक्सी चालक हैं। वेस्ट मिडलैंड पुलिस ने भी वजीर और उनकी पत्नी की हत्या की पुष्टि की है।
कहा गया है कि वजीर की बेटी पाकिस्तान में शादी करने वाली थी परंतु बाद में उसने शादी न करने का फैसला किया। इसी विवाद को सुलझाने वजीर और उनकी पत्नी पाकिस्तान पहुंचे थे।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लड़के के पिता ने गुस्से में आकर दोनों को गोली मार दी। वजीर के बेटे को भी गोली लगी लेकिन उसकी जान बच गई और फिलहाल पाकिस्तान के एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications