पंजाब में दंत चिकित्सा महाविद्यालय की मान्यता समाप्त
डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) ने इस डेंटल कॉलेज की मान्यता खत्म करने का फैसला किया है। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी यह संस्थान दिशानिर्देशों के अनुसार संकाय सदस्यों, बुनियादी सुविधाएं, छात्रावास सहित अन्य सुविधाएं पूरा करने में असफल रहा है।
इस वक्त इस डेंटल कॉलेज में 240 छात्र अध्ययन कर रहे हैं। इस कालेज का निर्माण अनिवासी भारतीय (एनआरआई) हरवंश सिंह जज की वित्तीय सहायता से किया गया था।
संस्थान के निदेशक का कहना है कि हालांकि सभी दिशानिर्देशों को पूरा किया गया था। उन्होंने संस्थान की मान्यता के नवीकरण के बारे में आशावादी रुख अपनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications