नाथपा झाकड़ी में पांचवें दिन भी बिजली उत्पादन ठप्प
बिजली उत्पादन ठप्प होने के कारण पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आपूर्ति की समस्या आने की संभावना है।
सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) के उप महाप्रबंधक विजय वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि गाद का स्तर 36,000 पीपीएम से घटकर 9,000 पीपीएम हो गया था।
उन्होंने बताया, "मंगलवार सुबह से बिजली उत्पादन फिर से शुरू होने की संभावना है।"
उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में संयंत्र को चौथी बार बंद किया गया है। इससे पहले 26 जुलाई को गाद के स्तर में वृद्धि के कारण इसे पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। उत्पादन ठप्प होने के कारण हर रोज नौ करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।।












Click it and Unblock the Notifications