जामिया में पुस्तक दान शिविर 10 अगस्त से
जामिया परिसर में 10 अगस्त से शुरू हो रहे इस दान शिविर में जरूरतमंद छात्रों को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुस्तकें दी जाएंगी।
विश्वविद्यालय परिसर में तीन स्टाल लगाएं जाएंगे। इसके तहत फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड प्रोद्यौगिकी, विश्वविद्यालय परिसर और जामिया स्कूल शामिल है। इन केंद्रों में जरूरतमंद छात्रों के बीच पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।
एक आधिकारिक बयान में बताया गया, "इस कार्यक्रम का मकसद विश्वविद्यालय समुदाय के सदस्यों के बीच पुराने और अनुपयोगी किताबों को ऐसे लोगों को दान करने के लिए प्रोत्साहित करना है जो कि किताबें खरीदने में असमर्थ हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications