राष्ट्रमंडल खेलों में घोटाले पर प्रधानमंत्री बयान दें : तृणमूल कांग्रेस
खेलों के आयोजन में वित्तीय अनियमितताओं पर मीडिया रिपोर्टो का उल्लेख करते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा में शामिल होते हुए पूछा, "इस घोटाले में आखिर कौन शामिल है?"
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अनेक सवाल उठ चुके हैं। बंदोपध्याय ने कहा कि हम सब इस मुद्दे पर चिंतित हैं।
राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति (सीजीओसी) पर आरोप है कि उसने भारतीय स्वामित्व वाली लंदन की एक कंपनी एएम फिल्म को पिछले साल क्वींस बैटन रिले के उद्घाटन के दौरान सेवाओं के लिए 450,000 पाउंड की राशि अदा की जिसके लिए उपयुक्त निविदा और कागजी काम नहीं किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications