इंडोनेशिया में नाव डूबी, 10 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रांत के खोज एवं बचाव कार्य के एक अधिकारी माजिद अब्दुल लाडूमा के हवाले से बताया कि पूर्वी नूसा टेंगारा प्रांत के अडोनारा द्वीप के नजदीक 80 लोगों को लेकर जा रही एक नाव एक उच्च तरंगों की चपेट में आ गई।
लाडूमा ने बताया, "ऐसी रिपोर्ट है कि घटना में अभी भी कम से कम 32 लोग लापता हैं। बचावकर्मियों ने 10 शव और 47 लोगों को जीवित बचा लिया है।"
स्थानीय पुलिस अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि नाव पर 75 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में घायल आठ लोगों को बचा लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications