उत्तर कोरिया ने समुद्री सीमा के पास गोले दागे

सियोल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कोरियाई सेना ने दक्षिण कोरिया के साथ लगी विवादित समुद्री सीमा के पास पीला सागर में 100 चक्र गोले दागे।

समाचार एजेंसी योनहप ने दक्षिण कोरियाई सैन्य अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि समुद्री सीमा पर उत्तर कोरिया की ओर से सोमवार को लगभग 100 चक्र गोले दागे गए।

यह गोलाबारी, समुद्री सीमा के पास दक्षिण कोरियाई नौसेना के पांच दिवसीय युद्धाभ्यास के बाद हुई है। उत्तर कोरिया ने तगड़े जवाबी हमले की चेतावनी दी थी।

दक्षिण कोरिया ने मार्च महीने में अपने युद्धपोत के डूबने के प्रतिक्रिया स्वरूप यह युद्धाभ्यास किया। युद्धपोत के डूबने से उस पर सवार चालक दल के 46 सदस्यों की मौत हो गई थी। दक्षिण कोरिया ने अपने पोत को डूबने के पीछे उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराया था। इस आरोप को उत्तर कोरिया ने खारिज कर दिया था।

दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा का निर्धारण 1950-53 के कोरियाई युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र ने किया था। लेकिन उत्तर कोरिया इसे नहीं मानता।

परिणामस्वरूप दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच 1999, 2002 और 2009 में समुद्र में टकराव हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+