राष्ट्रमंडल खेलों का सर्वश्रेष्ठ आयोजन होगा : जयपाल रेड्डी
लोकसभा में 'राष्ट्रमंडल खेल-2010 की तैयारी में विलंब से उत्पन्न स्थिति' पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए रेड्डी ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए जो खेल गांव बनाया गया है, उसे जाकर जब आप देखेंगे तो गर्व करेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में ऐसा खेल गांव कभी नहीं बना होगा। हमें इस पर गर्व करने की जरूरत है।"
उन्होंने कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि राष्ट्रमंडल खेल आयोजन अब तक का सर्वश्रेष्ठ आयोजन साबित होगा।"
निर्माण कार्य में गड़बड़ियों व कथित अनियमितताओं पर उन्होंने कहा, "हमें इस आयोजन के व्यापक पक्ष को देखना चाहिए। इसे नजरअंदाज करके छोटे-मोटे पक्षों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मीडिया में जो बाते आ रही हैं, उन्हें आने दीजिए। वे अपना काम कर रहे हैं। जहां तक केंद्रीस सर्तकता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट की बात है। इसमें प्रारंभिक बातें सामने आई हैं। लेकिन प्रत्येक प्रारंभिक बात को घोटालों की संज्ञा देना उचित नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications