शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 144 अंक उछला (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 143.51 अंकों (0.79 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 18,287.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,309.25 के ऊपरी और 18,139.90 के निचले स्तर तक पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 46.90 अंकों (0.86 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,486.15 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,492.30 के ऊपरी और 5,433.25 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 87.62 अंकों (1.16 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,622.07 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 136.15 अंकों (1.42 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,720.36 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी) और धातु क्षेत्र के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्य में 4.47 प्रतिशत, सीडी क्षेत्र के शेयर मूल्य में 2.40 प्रतिशत और धातु क्षेत्र के शेयर मूल्य में 1.52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेल एवं गैस और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.41 प्रतिशत और हेल्थकेयर के क्षेत्र में 0.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें डीएलएफ (3.97 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (3.0 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (2.75 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशंस (2.46 प्रतिशत) और एसीसी (2.30 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक (-0.68 प्रतिशत), आरआईएल (-0.66 प्रतिशत) और सिप्ला (-0.28 प्रतिशत) कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1958 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई, 1002 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications