बिहार में विस्फोटकों से लदा ट्रक जब्त
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आमस के पास से विस्फोटकों से लदा एक ट्रक जब्त किया। विस्फोटक डिहरी से रांची (झारखण्ड) ले जाए जा रहे थे।
शेरघाटी अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) महेंद्र कुमार ने बताया कि जब्त ट्रक में से पुलिस ने 30 बोरों में रखीं जिलेटिन की छड़ें और तरल विस्फोटक बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक के चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि उक्त विस्फोटक झारखण्ड में नक्सलियों के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications