नक्सलियों को हथियार बेचने वाले 2 गिरफ्तार
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा पर पुलिस ने रविवार रात सुरेंद्र कुमार और राम केवल (दोनों 30 वर्ष) नाम के दो व्यक्तियों को धर दबोचा।
जिले के पुलिस अधीक्षक राम भरोसे ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गए व्यक्ति बिहार स्थित अवैध हथियारों के निर्माण में लगे किसी गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।
पुलिस के मुताबिक दोनों व्यक्ति पिछले कई सालों से नक्सलियों को अवैध हथियारों की आपूर्ति कर रहे थे।
रिसिया थाना प्रभारी के. डी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के संपर्क भारत के अलग-अलग नक्सली संगठनों के साथ-साथ नेपाल के नक्सलियों से भी हैं। दोनों बिहार में निर्मित अवैध हथियार उन्हें बेचा करते थे।
सिंह ने कहा कि दोनों हथियारों की डील करके नेपाल जा रहे थे। तभी सूचना के आधार पर रास्ते में इन्हें धर दबोचा गया।
पकड़े गये व्यक्तियों के पास से दो पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सिंह का कहना है कि नक्सलियों को पहुंचाए जाने वाले हथियारों की खेप दोनों बहराइच स्थित अपने गिरोह के दूसरे सदस्यों को सौंप चुके थे।
सिंह ने कहा कि इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जिन्हें इन्होंने अवैध हथियारों की खेप सौंपी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications